Chhattisgarh

सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चो के अश्लील वीडियों वायरल करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है। संदेही मुकेश कुमार साहू निवासी सकरेलीकला द्वारा दिनाँक 09.05.21 को इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 264/22 धारा 67 बी आई. टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गयाप्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी मुकेश कुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी सकरेली कला को दिनांक 14.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Related Articles

इसी प्रकार संदेही संकेत गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी बुधवार बाजार सक्ती के द्वारा दिनांक 12.01.21 को इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 269/22 धारा 67 बी आई. टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गया

प्रकरण के आरोपी संकेत गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को दिनांक 14.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रुपक शर्मा सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल साहू, प्रधान आरक्षक कमल किशोर साहू, आरक्षक महेंद्र राठौर, महेश सिदार, पुषनाथ भगत एवं दीपक साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!