ChhattisgarhBalod

गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, कार से डेढ़ लाख का गांजा बरामद

बालोद। बालोद पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजे से भरी कार को पकड़ा है। तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ पासिंग कार में उत्तर प्रदेश में खपाने के लिए ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश गाजियाबाद जिला निवासी गोविन्द कुमार पिता राजदेवराम (22 वर्ष) छत्तीसगढ़ की पासिंग कार क्रमांक CG 13 AN 1345 में 14 किलो 700 ग्राम गांजा लेकर ओडिशा से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जगतरा के पास स्थित टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान शक होने पर कार चालक को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन चालक कार की स्पीड बढ़ाकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा करते हुए बालोदगहन तिराहा के पास आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 1 लाख 47 हजार मूल्य का 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!