Chhattisgarh

तालाब में मिली मासूम पोता-पोती और दादी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और उसके उसके नाती-नातिन का शव थाने से महज 100 मीटर दूर एक तालाब में संदिग्ध हालत में मिले हैं। तीनों सुबह तकरीबन 6 बजे घर से मशरूम लेने के लिए निकले थे। इसके बाद उनके शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, करतला निवासी बिजेंद्र कंवर की मां सूरज बाई (50) नातिन जानवी (7) और अखिल (5) को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मशरूम लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद तीनों काफी देर तक नहीं लौटे। इधर, बीच पुलिस को सूचना मिली कि थाने से करीब 100 मीटर दूर तालाब में महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान सूरज बाई के रूप में हुई।

शव मिलने की सूचना बिजेंद्र को मिली तो वह मौके पर पहुंच गया। वहां दोनों बच्चे नहीं दिखाई दे रहे थे। इस पर उसने पुलिस से बच्चों के बारे में बताया। तालाब के बाहर ही बच्चों की चप्पलें पड़ी हुई थीं। इस पर पुलिस ने गोताखोरों को फिर भेजा और कुछ देर में दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। फिलहाल पुलिस हादसा और खुदकुशी दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे जांच बढ़ेगी। फिलहाल महिला के बेटे बिजेंद्र से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!