ChhattisgarhRaipur

ट्रंक में मिले लाश मामले में आरोपियों का ट्रंक खरीदते वीडियो मिला, पुलिस ने लिया हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि, पैसे के लेनदेन के चलते युवक की हत्या की गई है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया कार भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से वकील है। ट्रंक खरीदने गए महिला -पुरुष का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी साझा करने से बच रही है। कहा जा रहा है कि, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Related Articles

सोमवार को एक अज्ञात युवक की सूटकेस में स्लील के ट्रंक के अंदर लाश मिली थी। इसमें शव के साथ सीमेंट डालकर रखा गया था, और इसे सुनसान इलाके में फेंक ​दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है। शुरूआती जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास स्थित है, जहां लावारिस हालत में पड़े एक स्टील के ट्रंक के भीतर यह सूटकेस मिला।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!