ChhattisgarhRaipur

मानव तस्करी रोकने पुलिस ने चलाया अभियान

रायगढ़। धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को पुलिस थानों के नंबर देकर जागरूक भी किया जा रहा है।

Related Articles

पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के तीन युवक चार नाबालिग युवतियों को काम दिलाने का झांसा देखा दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। पुलिस ने जब लैलूंगा धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में जांच शुरू की तो धरमजयगढ़ बस स्टैंड में तीन युवक चार युवतियों के साथ नजर आए।

पुलिस ने जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवतियां नाबालिग है और युवक उन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्जन यादव पुनाराम यादव और खीरो यादव को मानव तस्करी के तहत गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिकों को उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पार मेर गांव के रहने वाले हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!