ChhattisgarhRaipur

जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार, आपके हक की आवाज उठाने आगे भी समर्पित रहूंगा- टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के साथ भाजपा ने सत्ता में वापसी कर ली है। प्रदेश में भाजपा 54 सीटों में जीत कर सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

इसी के साथ ही कांग्रेस के खाते में 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में एक सीट आई है। इस बीच प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट से हार के बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

टीएस सिंहदेव ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!