Chhattisgarh

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लोसगी पंडरीपानी गांव की है, जहां खेत में अवैध रूप से लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, कुन्नी निवासी विष्णु माझी, जो अपने ससुराल लोसगी पंडरीपानी में रह रहा था, शुक्रवार शाम गांव के नीरसाय यादव के घर छप्पर सुधारने गया था। काम के बाद नीर साय यादव उसे छोड़ने खेत के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान गांव के किसान रघु माझी के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार से दोनों युवक चपेट में आ गए।

पहले विष्णु माझी, फिर उसे बचाने की कोशिश में नीर साय यादव भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव खेत में पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और खेत में अवैध करंट लगाने वाले किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!