ChhattisgarhPolitical

VIP रोड पर सियासत : अजय चंद्राकर बोले- नाम में रखा क्या है, जनता जानती है कि निर्माण किसने किया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड का नाम बदल दिया गया है। अब इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। VIP रोड का नाम बदलने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, नाम में क्या रखा है,

जनता जानती है कि निर्माण किसकी ओर से किया गया है। ये ओछी मानसिकता और ओछी राजनीति है। श्री चंद्राकर ने गांधी परिवार को लेकर और अन्य मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उल्लेखनीय है कि, MIC की बैठक में VIP रोड का नाम बदलकर स्वर्गीय राजीव गांधी कर दिया गया है। इसको लेकर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर वार किया है।

पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि, नाम में रखा क्या है, जनता जानती है कि निर्माण किसके द्वारा किया गया है। ये ओछी मानसिकता और ओछी राजनीति है। आपके पास बताने के लिए कुछ नहीं है तो आप बने बुनाए संस्थानों का नाम बदल दे रहे हैं। कांग्रेस एक परिवार से आगे बढ़ नहीं सकती। एक परिवार से बाहर निकलेगी तो मानसिक रूप से विकलांग हो जाएंगे। कांग्रेस का मेनिफेस्ट्रो गांधी से शुरू हो के गांधी में खत्म होगा।


सरकार के पास कोई दृष्टिकोण नहीं


श्री चंद्राकर ने विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कहा कि, 4 दिन का मानसून सत्र रखा गया है। इसका मतलब है सरकार के पास कोई दृष्टिकोण नहीं है। यह दृष्टिकोण विहीन सरकार है। यह जनता का सामना करने के लिए तैयार नहीं है। सरकार कोई भी बजट सत्र पूरे दिन नहीं चला पाई। सरकार में नैतिक ताकत नहीं है विधानसभा का सामना करने की।


भाग्य का सिक्का बार-बार नहीं टूटता


अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा कि, जो स्टार्टअप शुरू किए हैं, उसके बारे में वृहद जानकारी देनी चाहिए। दो नंबर में शराब कैसे बेची जाती है… रेती चोरी कैसे होती है… नशे का व्यापार कैसा होता है… धान की तस्करी कैसे होती है… बांध के पानी को बहाकर कैसे बेचा जाता है। यह जो नए स्टार्टअप प्रदेश में शुरू हुआ है, उसके बारे में कांग्रेस में प्रशिक्षण अवश्य देना चाहिए। भाग्य का सिक्का बार-बार नहीं टूटता। हम मानते हैं, 15 साल में हमसे नाराजगी रही होगी। वह चुनाव जीते नहीं है, हम हारे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!