Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफिला रुकवाकर बच्चों को बांटी चॉकलेट, GGU के कन्वोकेशन में हुई शामिल

बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिलासपुर जिले के दौरे में पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टूडेंट्स को देखकर बीच सड़क अपना काफिला रुकवाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी। उसके बाद उन्होंने कुछ देर तक उनसे बात की।

Related Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जीजीयू के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थी। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति ने 28 ‎शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए।

76 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कई परीक्षाओं‎ और मेरिट में आने वाले छात्र शामिल हुए।‎ 28 ‎शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए। 76 में से 72 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया गया। हर साल की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक में छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इस बार 45 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिले हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!