Chhattisgarh

रायगढ़ आयरन के अधिकारी राजीव लोचन ने पत्रकार से झूठ बोल

रायगढ़ जिले में उद्योगों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। अब तो बात यहां तक है की कोई जानकारी मांगने पर पत्रकारों से भी झूठ बोल दिया जाता है। ताजा मामला पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ आयरन का है। यहां के प्लांट में शासन के द्वारा जलकर की राशि कई महीनो से लम्बित है।

Related Articles

शासन के द्वारा समय समय पर इस राशि की वसूली के लिय प्लांट प्रबंधन से पत्राचार किया जाता है। इसी की जानकारी आईडीपी न्यूज रायगढ़ के द्वारा प्लांट प्रबंधन से मांगी गई थी । हमारे द्वारा पूछा गया था की रायगढ़ आयरन में 68.434 लाख रुपए जलकर की राशि लंबित है क्या। बकायदा इस जानकारी के लिय पत्राचार भी किया गया था। पूछे जाने पर रायगढ़ आयरन के अधिकारी राजीव लोचन ने बताया कि हमारे यहां कोई भी राशि जलकर की बाकी नहीं है सब पटाया जा चुका है।जब आईडीपी न्यूज के द्वारा शासन से जलकर के लंबित प्रकरण की जानकारी मांगी गई तो जानकारी जो सामने आई वह चौकाने वाली थी जानकारी में साफ। स्पष्ट लिखा हुआ था की

रायगढ़ आयरन पर शासन का 68.434 लाख रूपये जलकर का बकाया है।और शासन के द्वारा रायगढ़ आयरन पूंजीपथरा को इस बकाया रकम के वसूली के लिए पत्राचार भी किया जा चुका है।इसी दौरान राजीव लोचन जी ने साफ कहा की मैं शासन के किसी आदेश को नहीं मानता और रायगढ़ आयरन के द्वारा जलकर की कोई भी राशि शासन को नहीं दी जाएगी।शासन के विरोध में इस अधिकारी के हौसले कितने बुलंद हैं

यह उसके झूठ से ही जाना जा सकता है।बहरहाल रायगढ़ कलेक्टर एवम उद्योग विभाग को राजीव लोचन के इस कृत्य की जानकारी हेतु पत्राचार किया जा चुका है।समय पर रायगढ़ आयरन के ऊपर कार्यवाही नही होने से आगे चलकर रायगढ़ आयरन के  विरोध में शासन के हक के लिय आईडीपी न्यूज रायगढ़ पुरजोर कोशिश करेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!