ChhattisgarhRaipur

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका राहुल और खरगे आएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए 20 सीटों पर प्रथम चरण के मतदान के बाद 70 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। इसके साथ प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के केंद्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए हैं और धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है।

कांग्रेस आखिरी समय में 70 सीटों के लिए आक्रामक प्रचार करने जा रही है। 14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!