ChhattisgarhPoliticalRaipur

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने निःशुल्क उपचार को लेकर की ये बड़ी घोषणा

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोर-शोर से प्रचार हो रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अब तक 8 बड़ी घोषणाएं कर दी हैं। राहुल गांधी ने कांकेर के बाद आज राजनांदगांव में एक और बड़ा ऐलान किया।

राजनांदगांव में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांकेर के भानुप्रतापपुर में केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने की ये बड़ी घोषणाएं

  • प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
  • किसानों का कर्जा माफ
  • 17 लाख परिवारों काे आवास
  • जातिगत जनगणना
  • स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा
  • तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस
  • डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
  • भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!