ChhattisgarhRaipur

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची छत्तीसगढ़

रायगढ़। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा ओडिशा से रायगढ़ पहुंच गई है। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी, फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा। 11 फरवरी को 9 बजे विश्राम स्थल से बस के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक आएगी। इसके बाद यह यात्रा खरसिया होते हुए शक्ति व कोरबा की ओर रवाना हो जाएगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने प्रदेश स्तर के कई बड़े कांग्रेसी नेता भी रायगढ़ पहुंचे हैं। जयराम रमेश ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश की जानकारी देते बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 26वां दिन झारसुगुड़ा, ओड़िशा के गांधी चौक से शुरू हुआ। आज यात्रा बेलपहाड़ से होकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही है और रास्ते में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा हो रही है।

इन जिलों से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचेगी। कांग्रेस नेता राहुग गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रवेश किया। इस दौरान कांगेस कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!