ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING : जानें वजह : शिक्षकों की पदोन्नति होगी निरस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिक्षकों ने पदोन्नति के बाद भी पदभार ग्रहण नहीं किया है। इसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए तय समय में पदभार नहीं ग्रहण करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति को निरस्त करने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पदोन्नति के बाद भी 100 से ज्यादा शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। 24 अप्रैल 2023 को पदोन्नति का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के साथ ही शिक्षकों को 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है।

वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों को पुनः 17 जून तक पदभार ग्रहण करने का अंतिम समय दिया गया है, अगर शिक्षक इस तारीख तक भी पदभार ग्रहण नहीं करते हैं तो पदोन्नति का आदेश निरस्त कर दिया जाएगा। संयुक्त संचालक शिक्षा ने इसका आदेश जारी किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!