ChhattisgarhRaipur

RAIPUR CRIME : नाबालिग को कैफे बुलाकर पिलाई सिगरेट और शराब, फिर किया दुष्कर्म

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कालोनी स्थित एक कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग को सिगरेट और शराब पिलाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया है। पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार उरला निवासी आरोपी ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर चंगोराभाठा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को कैफे बुलाया था। जहां सिगरेट और शराब पिलाकर उसने नाबालिग से दुष्‍कर्म किया। कैफे संचालक और आरोपी आपस में दोस्त है। इस घटना में कैफे संचालक की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी कैफे संचालक से पीड़िता को घर छोड़ने का कहकर कैफे से फरार हो गया। कैफे संचालक अपनी बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने जाते समय युवती के कहने से वीआईपी रोड चले गए। परिजन उसको वीआईपी रोड से घर ले आए।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!