ChhattisgarhRaipur

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पताल, भर्ती महिलाओं तथा नवजातों के परिजनों से मिलकर सेहत की जानकारी ली

अस्पताल में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा, समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

Related Articles

नए भवन के निर्माण से बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती महिलाओं तथा शिशुओं के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए।  साव ने डॉक्टरों से नवजात शिशुओं के देखभाल के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पतालउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पताल उप मुख्यमंत्री  साव ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल और भवन का जायजा लिया। उन्होंने  इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। नए भवन के निर्माण के बाद यहां बिस्तरों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!