ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद, मंत्री टंकराम वर्मा बोले- अपने लोगों को लाभ पहुंचाने बनाई गई स्‍कीम

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना को बंद कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद कर दी गई है। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की यह योजना अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!