ChhattisgarhRaipur

पूर्व सीएम के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, रमन सिंह बोले- जालसाजों से रहे सावधान

रायपुर। सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। ताजा मामला रायपुर से सामने आया है। यहां साइबर ठग ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ रमन सिंह का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पैसे की मांग कर रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने ऐसे ठगों से बचने की अपील की है।

उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और आनलाइन ठगी से बचें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!