ChhattisgarhRaipur

PAT और PVPT प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट(PAT) और प्री-वेटरनरी पालिटेक्निक टेस्ट (PVPT) प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में प्रदेश के 40 हजार स्टूडेंट्स ने पंजीयन करवाया था। करीब 26 हजार परीक्षा में शामिल हुए थे। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। एग्जाम 2 जुलाई को लिए गए थे। 13 को मॉडल आंसर, 16 जुलाई काे दावा आपत्तियां मंगवाने के बाद अब रिजल्ट घोषित किया गया है।

Related Articles

ऐसे चेक करें नतीजे
छात्रों के लिए रिजल्ट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर अपलोड किए गए हैं। इस वेबसाइट पर लॉगिन कर स्टूडेंट रिजल्ट देख पाएंगे। इस एग्जाम के बाद सभी छात्रों के रैंक जारी कर दिए गए हैं। प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट(PAT) के लिए BSC एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर में एडमिशन होंगे। प्री-वेटरनरी पालिटेक्निक टेस्ट (PVPT) के लिए कामधेनु यूनिवर्सिटी के जरिए एडमिशन होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!