ChhattisgarhPoliticalRaipur

CM भूपेश के बयान पर साव का पलटवार…बोले- अपनी पार्टी की चिंता करें बघेल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, भूपेश जी अपनी पार्टी की चिंता करें…न की हमारी, क्योंकि हमारा लक्ष्य कांग्रेस से जनता को मुक्ति दिलाना है।

उल्लेखनीय है कि, गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे और भाजपा की लगातार बैठकों के चलते सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गृहमंत्री शाह प्रदेश के शीर्ष नेताओं से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है।

अरुण साव ने भाजपा की लगातार हो रही बैठकों पर कहा कि, तरह-तरह के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। इसलिए विधानसभा स्तर की बैठक हो रही है। कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए बैठक हो रही है। कांग्रेस सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता को मुक्ति दिलाना भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।

झूठ बोलना कांग्रेस की आदत

प्रदेश में राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम बघेल ने कहा था कि, भाजपा यहां टिक नहीं पा रही है तो ईडी को भेज रही है, इसी पर भी प्रदेश अध्यक्ष साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। कार्रवाई कई महीनों से चल रही है। गृहमंत्री शाह तो पार्टी की बैठक में शामिल होने आते हैं। रही बात ईडी की कार्रवाई की तो तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

डरी हुई है कांग्रेस


भाजपा के चुनाव अभियान समिति में बाहरी नेताओं को जगह दिलाने को लेकर कांग्रेस के हमले पर अरुण साव ने जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस घबराई हुई है। इसलिए बेतुकी बाते कर रही है। हमने घोषणा पत्र समिति बना दी है। कई समिति जल्द घोषित होगी, भाजपा काफी दिनों से कांग्रेस के घोटालों को उजागर कर रही है। यही वजह है कि, कांग्रेस डरी हुई है। इतना ही नहीं इनके कार्यकर्ता भी इनसे नाराज चल रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!