Chhattisgarh

 4 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार

कवर्धा। जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोनाली पात्रा और क्लास टीचर अंजना किन्नौर को गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही करने के लिए ये कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस ने मामले में आरोपी बस कंडक्टर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं कई सामाजिक संगठन स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं।

ये है पूरा मामला

कवर्धा जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। दुष्कर्म के आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल जगदीश सांखला को सह आरोपी बनाते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया था। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी की गई थी। हालांकि प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई थी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

घटना 7 फरवरी मंगलवार की है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। तब उसने स्कूल में उसके साथ गंदा काम (रेप) होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!