Chhattisgarh

SDM ने किया सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण 25 कर्मचारी गायब मिले: सभी को नोटिस जारी, चार दिन में जवाब मांगा

जांजगीर-चांपा। जिले में एसडीएम ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 25 कर्मचारी गायब मिले। जिसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया गया। इन सभी को 4 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उचित जवाब नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर पामगढ़ एसडीएम मरकाम अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के लिए गए थे। जहां वह ऑफिस शुरू होने के समय सुबह 10.30 बजे ही दफ्तर पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, बीआरसी कार्यालय और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जनपद पंचायत पामगढ़ के 20 कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 3 कर्मचारी गायब मिले। इसी प्रकार बीआरसी कार्यालय का 01 कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास कार्यालय का 01 कर्मचारी भी गायब मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और इन्हें तुरंत नोटिस जारी किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!