ChhattisgarhRaipur

यहां देखिए मिनट टू मिनट मुख्यमंत्री साय का शेड्यूल

Related Articles

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 मार्च को राजधानी रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4.40 बजे पहुना से प्रस्थान कर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। 

वे शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!