ChhattisgarhRaipur

शॉपिंग मॉल हादसा : सीएम ने लिया संज्ञान, सभी शॉपिंग मॉल में सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दिए निर्देश

रायपुर। राजधानी के शॉपिंग मॉल में हुए हादसे में एक साल के मासूम राजवीर की दुःखद मृत्यु के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल के लिए निर्देश दिया है. अब प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों के सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच होगी. इसकी जानकारी सीएम ने X के माध्यम से दी है.

बता दें कि बीते 19 मार्च को एक परिवार सिटी सेंटर मॉल में दूसरे माले से तीसरे माले में जाने के लिए स्केलेटर में चढ़ रहा था. इसी दौरान एक साल का मासूम युवक के हाथ से छूट गया और वह नीचे जा गिरा. बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!