ChhattisgarhRaipur

अब तक छत्तीसगढ़ में 13.34 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों से अब तक समर्थन मूल्य पर 13.34 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। धान खरीदी के एवज में 3 लाख 85 हजार 822 किसानों को लगभग 2803 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

Related Articles

राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन की बेहतर व्यवस्था के चलते किसानों को अब धान बेचने के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान खरीदी के समानांतर कस्टम मिलिंग(custom miling) कस्टों के लिए धान का उठाव भी जारी है। समितियों से अब तक 5.73 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 110 लाख मीट्रिक टन धान के उपार्जन का अनुमान है।

किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया

राज्य सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। किसानों को मेन्युअल तरीके से भी अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है, जिसके चलते किसानों से धान उपार्जन सुगमता से हो रहा है।

किसानों से 1,30,098 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई

खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को 38,498 किसानों से 1,30,098 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन ( online)प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 23,666 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 50,283 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 7265 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!