ChhattisgarhRaipur

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विस अध्यक्ष रमन सिंह से की मुलाकात

रायपुर। प्रदेश के नव नियुक्त बीजेपी चीफ किरण सिंह देव आज दिल्ली से लौटते ही विधानसभा अध्यक्ष डा, रमनसिंह से मुलाकात की। दिल्ली में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के बाद आज सुबह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महामंत्री पवन साय रायपुर लौट आए। विमानतल में प्रदेश महामंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य. प्रीतेश गांधी ने उनका स्वागत किया।

कुछ दिन पहले ही बीजेपी आलाकमान ने छत्‍तीसगढ़ में पार्टी की कमान किरण सिंहदेव को सौंपी है। वे जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं लेकिन बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं।

उनकी राजनीति की शुरूआत छात्र जीवन में ही हो गई थी और वे 1985 में छात्र संघ के अध्‍यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 में उन्‍हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष बनाया गया था। हालांकि 17 सितंबर 1962 को जन्‍मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!