ChhattisgarhRaipur

प्रदेश कांग्रेस ने कसी कमर, सरकार को घेरते हुए सभी जिलों में चलाएगी सोसायटी चलो अभियान …

  रायपुर :- नगर निगम चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है, इसी बीच बढ़ती ठंड के साथ साथ राजनीति गरमाने लगी है, और एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है, आज कांग्रेस मौजूदा सरकार को घेरते हुए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज सभी जिलों में सोसायटी चलो अभियान चलाएगी।इस अभियान में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता कार्यकर्ता अलग-अलग धान सोसायटी में जाएंगे। वहां क्या स्थिति है, इसकी जानकारी लेंगे। धान खरीदी और वहां हो रही अनियमितताएं को लेकर घेरते नजर आएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में रहेंगे। खरोरा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में रहेंगे। बैज यहीं से अभियान में शामिल होंगे। बस्तर के ही किसी समिति में जाकर वहां निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा TS सिंह देव और चरणदास महंत अपने ही क्षेत्र से अभियान चलाएंगे

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!