Chhattisgarh

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 4 परिवारों के लिए राज्य सरकार ने 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की मंजूर

धमतरी। राज्य शासन द्वारा जिले के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित चार परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए प्रति परिवार के मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

जिसके तहत तहसील भखारा के ग्राम मंडेली की सरस्वती साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के कारण उनके पति धर्मेन्द्र साहू को, ग्राम देवरी के नारायण बैस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी दामिनी बैस को, ग्राम भैंसबोड़ के भूषण साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी धनेश्वरी साहू को और ग्राम सिहाद के लोकेश कुमार रात्रे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी रात्रे को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!