Chhattisgarh

नाबालिग बालिका को अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

धमतरी। नाबालिग बालिका के साथ मोबाईल में अश्लील बातचीत कर छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षक को बिरेझर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस से बचने के लिये धनवंतरी मेंटल अस्पताल सारखी कोलर में भर्ती हो गया था. नाबालिक बालिका के साथ स्कूल के शिक्षक मोहन लाल साहू निवासी कल्ले के द्वारा बालिका के मोबाईल में अश्लील बातचीत कर छेड़खानी करने एवं आडियो रिकार्ड वायरल होने की शिकायत पर चौकी बिरेझर मे आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 55 / 23 धारा 354 (क), 509 (ख), 67 आईटी एक्ट एवं पाक्सो एक्ट की धारा 10 कायम कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे. चौकी बिरेझर क्षेत्र का मामला है. आरोपी आरोप से बचने के लिये धनवंतरी मेंटल अस्पताल सारखी कोलर में भर्ती हो गया था. जिसको तत्काल पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी मोहन साहू पिता तीरथ राम साहू उम्र 43 साल, निवासी- कल्ले,चौकी बिरेझर जिला धमतरी का है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!