BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर: छात्राओं से छेड़छाड़ कर भागा टीचर 3 महीने बाद गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सकरी थाना क्षेत्र में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राम मूरत कौशिक (55) नामक यह शिक्षक तीन महीने से फरार चल रहा था।

Related Articles

घटना 24 अप्रैल की है, जब स्कूल में पढ़ाने वाले आरोपी शिक्षक ने छात्राओं के साथ बेड टच और अश्लील हरकतें की थीं। इससे परेशान छात्राओं ने मामले की शिकायत हेडमास्टर से की थी। शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू हुई, जिसमें छात्राओं के बयान दर्ज किए गए।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद DEO ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था और हेडमास्टर को निर्देश दिया गया था कि आरोपी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाए।

आरोपी शिक्षक मूलतः ग्राम ढनढन का निवासी है और वर्तमान में उसलापुर की सागर दीप कॉलोनी में रह रहा था। तीन महीने से पुलिस उसकी तलाश में थी।

30 जुलाई को वह शहर में घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला न केवल स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि दोषियों को सजा देने में प्रशासन और पुलिस तत्पर हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!