ChhattisgarhRaipur

हत्या कर महिला और बच्चे के शव को पैरावट में जलाया, पुलिस ने जताई यह आशंका

रायगढ़। जिले में एक महिला और बच्चे की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। नेतनागर में पैरावट में लगी आग को बुझाने पर ग्रामीणों ने महिला और बच्चे की अधजली लाश मिली। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला जूट मिल थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार नेतनागर के हाईवे से लगी एक बाड़ी में आग लगी थी। गांव वाले उसे बुझाने के लिए पहुंचे तो दो शव दिखे। इसकी सूचना पर जूट मिल पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। FSL की टीम ने भी घटना स्थल की जांच की है। पंचनामे के बाद महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नेतनागर गांव से कोई भी लापता नहीं है, ऐसे में आशंका है कि किसी दूसरी जगह से यहां शवों को लाया गया होगा। घटना स्थल पर कार के टायर के निशान मिले हैं। महिला से सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल, पुलिस शवों की पहचान में जुटी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!