Chhattisgarh

नक्सलियों की बर्बरता, बेटे और पत्नी के सामने की ग्रामीण की बेरहमी से हत्या

सुकमा। नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्‍सलियों ने एक दुकानदार की हत्‍या का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्‍या के बाद उसके वाहन में आग लगा दी।  एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टी की है। यह घटना सुकमा ( sukma)के पोलमपल्‍ली की है, जहां नक्‍सली मड़कम जोगा नाम के ग्रामीण घर में घुस गए। नक्‍सलियाें ने मड़कम जोगा की उसके बच्चे और पत्नी के सामने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पोलमपल्ली में किराने की दुकान चलाता था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!