ChhattisgarhRaipur

निगम के गड्ढे में गिरा बच्चा, आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, दिए ये निर्देश……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम के गड्ढे में तीन वर्षीय बच्चे के गिरने के मामले में निगम जोन आयुक्त ने निगम अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयुक्त ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही गड्ढे को तत्काल पाटने का निर्देश जारी किया है।

Related Articles

निगम जोन 6 क्षेत्र में छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे में पास में निवासरत बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। घटना की पुनरावृति रोकने आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता, उप अभियंता, जल कार्य ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया।

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य करने खोदे गए गड्ढे में एक बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। तत्काल बच्चे को एक युवक ने बाहर निकाल लिया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और पूर्ण स्वस्थ है। राजधानी शहर रायपुर में घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण माँगा है।

आयुक्त ने सभी जोनों के सम्बंधित अधिकारियों को पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे को कार्य उपरांत तत्काल पाटने, पर्याप्त सुरक्षा घेरा चारों ओर लगाने, लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैँ। अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं को चेतावनी आयुक्त द्वारा दी घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से दी गयी है।

दरअसल, ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ नगर के शीतला मंदिर के पास का है। निगम को गंदे पानी की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर निगम के कर्मचारियों ने गड्ढा खोदा और उसे खुला ही छोड़ दिया। बड़ी लापरवाही ये रही कि गड्ढे के आसपास किसी तरह का कोई सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया था।

12 अप्रैल शनिवार की रात तीन वर्षीय बालक खेलते खेलते गड्ढे में जा गिरा। बच्चे को गिरता देख एक बाइक सवार ने अपनी गाड़ी रोकी और सीधे गड्ढे में जा कूदा। इतने में मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गये थे। गनीमत ये रही कि सहीं समय पर बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!