Bhilai-DurgChhattisgarh

कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की हत्या की निकली सुपारी…पढ़िए डिटेल

Related Articles

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को जान से मारने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के माध्यम से इसकी जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत दुर्ग एसपी से की गई है और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

विधायक यादव के मीडिया प्रतिनिधि देवेश पानीग्राही ने बताया कि, इंस्टाग्राम के माध्यम से विधायक देवेंद्र यादव की हत्या के लिए सुपारी देने की जानकारी मिली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के इंस्टाग्राम आईडी में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक आपके नाम की हत्या की सुपारी उसे देना चाहता है। जिसके बाद वह काफी डर गया और इस मामले की जानकारी उसने इंस्टाग्राम में वॉइस मैसेज के रूप में दी।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को इंस्टाग्राम में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक उनके हत्या की साजिश रच रहा है। शुभम ने उसे दो लाख रुपये की सुपारी देकर विधायक देवेंद्र यादव को मारने के लिए बोला था। अंकित ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में एक वायस मैसेज भेजा है और उसमें पूरी जानकारी दी है। वायस मैसेज में अंकित ने बताया कि वह पावर हाउस स्टेशन पर शुभम से मिला था। शुभम ने उसे 500 रुपये दिए और वहां की पुलिस को भी दारू की बोतल दी।

शुभम ने अंकित से कहा दो लाख रुपये ले ले और विधायक देवेंद्र यादव की फोटो दिखाते हुए उनकी हत्या करने की बात कही। शिकायतकर्ता देवेश पाणिग्राही ने मैसेज के स्क्रीनशाट और वायस मैसेज की रिकार्डिंग के साथ दुर्ग एसएसपी से शिकायत की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!