ChhattisgarhRaipur

राजधानी में कल मिली थी बेटी की लाश और आज मां का मिला शव, इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

Related Articles

रायपुर। राजधानी रायपुर में बेटी के बाद अब मां की भी हत्या कर दी गयी है। घटना रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मातबिक नए साल की शुरुआत से ही राजधानी में एक के बाद-एक हत्या से हड़कंप मच गया है। पहले दिन एक युवती की नाले में लाश मिली थी, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर ही रही थी, कि आंज उसकी मां की भी हत्या कर दी गयी।

घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है। रायपुर से सटे धनेली गांव में इस घटना ने पुलिस की भी बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। FSL टीम सहित धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। मृतिका का नाम हामिदा बेगम है। इससे पहले कल बेटी रेशमा बेगम की नाले के पास लाश मिली थी। एक जगह हत्या कर अलग लगा फेकने के पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

इससे पहले धनेली ओवरब्रिज के किनारे नाली में बुधवार दोपहर एक नाबालिग का शव मिला। पुलिस को शक है कि नाबालिग लड़की की कहीं और हत्या की गई। फिर शव को नाली में फेंक दिया गया। शव को कंबल से ढक दिया गया है। पुलिस ने आसपास मृतक के संबंध में पतासाजी की। रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!