ChhattisgarhRaipur

रायपुर में सुबह से ही दिखने लगा छत्तीसगढ़ बंद का असर, सड़कों पर तैनाती देते दिखे पुलिसकर्मी

रायपुर। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बंद का असर देखने को मिला । जानकारी के अनुसार बेमेतरा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आज राज्य में ‘बंद’ का आह्वान किया है। इस दौरान रायपुर में दुकानें बंद देखी गई। सड़कों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है।

अभिषेक महेश्वरी, ASP रायपुर ने बताया कि VHP के द्वारा आज बंद का आह्वान किया गया है, पुलिस बल हर क्षेत्र में तैनात है। अभी तक किसी तरह की घटना की खबर नहीं है। चक्का जाम होने की ख़बर है जिसके लिए हमने रूट डायवर्जन और उसे नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!