ChhattisgarhRaipur

प्रदेश में मानसून की तीव्रता बढ़ी, लगेगी सावन की झड़ी, सभी जिलों में भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून की गतिविधि तेज हो गई है। बीते 24 घंटो से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौरा जारी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों तक सावन की यह झड़ी बरक़रार रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो 23 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 23 से 26 जुलाई के दौरान एक से दो स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 से लेकर 26 जुलाई के दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। आईएमडी यानि भारतीय मौसम ने आने वाले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भरी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!