Chhattisgarh

अपनी मांगों को लेकर रसोईयों ने खोला मोर्चा

गरियाबंद : अपनी मांगों को लेकर गरियाबंद जिले के रसोईयों ने मोर्चा खोल दिया है। बीते 40 दिनों से रसोईये कलेक्टर दर पर मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को रसोइया संघ ने जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर चक्का जाम किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया।

रसोईयों का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन 50 रुपए के हिसाब से मानदेय मिल रहा है, जिससे उन्हें कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रसोईया संघ की मांग है कि उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिया जाए जिन से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!