Chhattisgarh

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, अवैध संबंधों के संदेह के चलते ले ली थी जान

छतरपुर। Crime मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस ने 6 अक्टूबर को हुए मथुरा बाई हत्या कांड की गुत्थी सुलझा ली हैं। इसमें बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मृतिका का हत्यारा उसका पति मिजाजी यादव ही निकला। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और आज प्रेस कान्फ्रेस कर इसकी जानकारी दी। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि मिजाजी यादव ने ही अपनी पत्नी मथुरा यादव की हत्या की थी मिजाजी उसे अपने साथ बाइक में बैठा कर कहीं ले जा रहा था तभी उसने जंगल में बाइक रोकी और पहले से तय प्लान के अनुसार उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

घटना के बाद आरोपी ने ही गांव के लोगों एक घंटे बाद सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और जांच दल का गठन कर दिया गया लंबे समय तक चली जांच के बाद आखिर में मथुरा के पति को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी मिजाजी यादव को अपनी पत्नी मथुरा बाई पर किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंधों का शक था जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया था साथ ही आरोपी मिजाजी ने अपनी पत्नी के नाम पर एक जेसीबी भी ली थी उसको लेकर भी वह परेशान था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!