ChhattisgarhRaipur

भाजपा युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत 7 नेताओं को पार्टी ने किया निष्कासित,जानें किस मामले में की गई कार्रवाई

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने पार्टी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा ने यह आदेश जारी किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!