ChhattisgarhRaipur

शपथ समारोह के साक्षी बने साधु-संतों ने सीएम साय को दिया आशीर्वाद

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में मठ,सम्प्रदाय के साधु संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किय़ा गया। इस अवसर पर साधु संतों ने शपथ समारोह के साक्षी बने और सीएम साय को आशीर्वाद दिय़ा। संतों के आशीर्वाद से और उनकी पावन उपस्थिति में शपथ समारोह संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर साधु समाज को विशेष उपस्थिति और मंच प्रदान किया गया। खास बात यह थी कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया।

साधु संतों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया। इससे छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की विविधता और संपन्नता भी अपनी पूरी भव्यता से सामने आई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर प्रदेश में रहा है। छत्तीसगढ़ की चेतना के निर्माण के पीछे इन विभूतियों का बड़ा योगदान रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन ने ऐतिहासिक पहल की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!