ChhattisgarhRaipur

CG : मानसून सत्र शुरू होने से पहले बदलेगी विधानसभा में सीट की व्यवस्था

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 18 जुलाई से 21 जुलाई तक रहेगा। इस सत्र में विधानसभा की सीटों में बदलाव किया जायेगा। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बैठक व्यवस्था में यह बदलाव किया जाना है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के लिए मंत्री रविंद्र चौबे की कुर्सी को आरक्षित किया जाएगा। जबकि रविंद्र चौबे को सिंहदेव की सीट आवंटित की जाएगी। संसदीय कार्यविभाग द्वारा विधानसभा की यह बैठक व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

वहीं विधानसभा के आला अधिकारियों ने बताया कि, भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन के बाद कुछ विधायकों की बैठक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। साथ ही विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट पत्रकारों का राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के हाथों सम्मान होगा।

सत्र में वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव से पहले होने जारे इस सत्र में कांग्रेस सरकार कई घोषणाएं कर सकती हैं एवं इन्हें पूरा करने के लिए राशि की मांग करेगी। ऐसे में अनुमान है कि करीब दस हजार करोड़ का अनुपूरक पेश किया जा सकता है। इसका अनुमोदन कैबिनेट की बैठक में हो गया है। इसी के साथ ही सरकार की ओर से सात संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!