ChhattisgarhRaipur

प्रदेश में मौसम ने ली करवट…राजधानी समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से रायपुर समेत कई जिलों में बारिश होने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष मानसून के विलंब के चलते एक जून से लेकर अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!