Chhattisgarh

दो युवकों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक पर किया ब्लेड से हमला, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

कोरबा कोरबा जिले में 2 युवकों के बीच विवाद हो गया है. जिसमें एक युवक ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया है. जिसके बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

दरअसल ये घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार स्थित आनंदम विहार के पास की है. जहां किसी बात को लेकर दो युवक भिड़ गए. जिसके बाद एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसके बाद खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

पीड़ित का नाम कन्हैया रात्रे बताया जा रहा है, जिस पर संजय सोनवानी ने हमला किया है. वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय सोनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!