ChhattisgarhRaipur

अगले दो दिन मौसम में नहीं होगा बदलाव, नवंबर से अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के समय लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव नहीं होगा और ठंडकता बनी रहेगी। इसके बाद आज 29 अक्टूबर से पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और ठंड कम होगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह तक ठंड थोड़ी कमतर ही रहने की उम्मीद है। इसके बाद ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

बता दें कि प्रदेश भर में नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इन दिनों प्रदेश में ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से सुबह-सुबह और रात के समय ठंडकता बढ़ी है।

मौसम विभाग ने इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट बनी हुई है। इसके चलते शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इससे रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!