ChhattisgarhRaipur

इन्हें सट्टा से प्यार है, भ्रष्टाचार से मोहब्बत है… छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने साधा निशाना

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया शनिवार को रायपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लूट-खसोट भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रहे हैं। राजनीति में प्रतिद्वंद्वी होते हैं, दुश्मन नहीं होते। उन्होंने गांधी परिवार को लेकर कहा कि गांधी परिवार कह रहा है, जितना समय बचा है लूट लो, कोई लिमिट नहीं है। भूपेश जी को मंथली टारगेट देते हैं गांधी परिवार, लूटो औऱ भेजो। कांग्रेस के लिए G गारंटी का नहीं G घोटाले का है।

Related Articles

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्‍या पर गौरव भाटिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है। उन्होंने भाजपा नेता की हत्‍या मामले में टारगेट किलिंग का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश बघेल मस्त है।मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला अभी तक। सरकार कानून व्यवस्था में विफल रही है। छत्तीसगढ़ की पहचान जनजती समुदाय की संस्कृति है, जो पहचान है। जनजाति समुदाय को निशाना बनाया जाए शर्मनाक है। मुख्यमंत्री कुछ दिन के मेहमान हैं।

युवाओं को लेकर कहा गौरव भाटिया ने कहा, पीएससी के एग्जाम चिंताजनक है। पीएससी का मतलब कांग्रेसियों के बच्चें, सरकार के करीबी जिनकी योग्यता न भी हो, लेकिन सरकार के करीब हो नियुक्ति हो जाएगी। जो उत्तर सही दे रहे हैं, उन युवाओं का सलेक्शन नहीं हो रहा है। उच्च न्यायालय ने नियुक्ति पर रोक लगाई। ननकीराम जी युवाओं की आवाज बने, ये सब बीजेपी के DNA में है। अभी तक सरकार ने क्या कार्रवाई की जरा बताइए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!