BilaspurChhattisgarh

पति और बच्चों को मारने की धमकी देकर विवाहिता से करता रहा दुष्कर्म

बिलासपुर। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पड़ोसी के घर आरोपी का आना-जाना था।धीरे धीरे आरोपी ने जान पहचान बढ़ाई और पीड़ित के घर आने जाने लगा। इसी दौरान सागर भारती ने महिला को डरा धमका कर उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस पूरा करने लगा। महिला का आरोप है कि साल 2020 से 2022 तक इसी तरह सागर भारती ने उसके साथ दुष्कर्म किया।शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दुर्ग से आरोपी सागर भारती को गिरफ्तार किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!