ChhattisgarhRaipur

आज भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर लेंगे घोषणा पत्र समिति और आरोप पत्र समिति की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में लग गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नवीन शनिवार को घोषणा पत्र समिति और आरोप पत्र समिति की बैठक लेंगे। बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। पहली बैठक दोपहर 3 बजे घोषणा पत्र समिति की होगी। वहीं दूसरी बैठक शाम 4 बजे आरोप पत्र समिति की होगी। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव समेत प्रदेश भाजपा के महामंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर बातचीत होगी।

बता दें कि, दोनों बैठकों में घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल और आरोप पत्र समिति के संयोजक भाजपा मुख्य प्रवक्ता शामिल रहेंगे। साथ ही विधायक अजय चंद्राकर के अलावा समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। दरअसल, भाजपा विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन करने वाली है। इस बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!