Chhattisgarh

आज 1 हजार लोगों को हिंदू धर्म में कराएंगे वापसी-पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बागेश्‍वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री की श्री हनुमंत कथा चल रहा है। आज हनुमंत कथा का आखिरी दिन है। कथा में आज धीरेंद्र शास्त्री एक हजार लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराएंगे। इस घर वापसी कार्यक्रम के प्रमुख भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हैं। प्रबल प्रताप ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर तंज कसते हुए कहा कि आप में थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो राजनीति से इस्तीफा दें।
बागेश्‍वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री की श्री हनुमंत कथा 23 से 27 जनवरी तक शहर के गुढ़ियारी इलाके में हो रही है। आज कथा का आखिरी दिन है। इसमें आज धर्मांतरित लोगों की घर वापसी भी होगी। हिंदू धर्म में वापसी करने वालों में 251 परिवार के लगभग 1 हजार धर्मांतरित लोग हैं। वहीं कार्यक्रम में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!