Chhattisgarh

कुम्हारी फ्लाईओवर पर 8 दिन ट्रैफिक बंद, दुर्ग से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए बदला गया रूट

भिलाई। दुर्ग–रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से को मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला यह मार्ग आज से अगले आठ दिनों तक, यानी 18 मार्च तक बंद रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान कुछ हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता पाई गई थी। इसी को देखते हुए सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर के ऊपरी मार्ग पर यातायात रोकने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि इस दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस लेन से गुजारा जाएगा। यानी वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जा सकेंगे और उन्हें नीचे के रास्ते से ही गुजरना होगा।

इस व्यवस्था से एक ओर जहां मरम्मत कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर यातायात भी पूरी तरह प्रभावित नहीं होगा और वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।

बताया जाता है कि नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में कुल चार फ्लाईओवर बनाए गए हैं, जिनके निर्माण में करीब 280 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कुम्हारी फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, हालांकि बाद में यह 2023-24 के दौरान यातायात के लिए शुरू किया गया। बीच-बीच में इसके रखरखाव और मेंटेनेंस का काम भी किया जाता रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!